फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij Will Flag Off 600 Innova Cars Of Haryana Police on 31 March

10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी हरियाणा पुलिस, 31 मार्च को 600 इनोवा कारों को हरी झंडी दिखाएंगे विज

Sat, 27 Feb 2021 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij Will Flag Off 600 Innova Cars Of Haryana Police on 31 March
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा पुलिस आगामी बजट सत्र के बाद रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। पिछले बजट से खरीदी गईं 600 इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंच चुकी हैं। यह गाड़ियां 31 मार्च से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस दिन गृह मंत्री अनिल विज इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 112 डायल करते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराध न हो इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक डबल इंजन हेलीकॉप्टर खरीदने का भी प्लान तैयार किया है। यह हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी करेगा। साथ ही बड़े आंदोलनों के दौरान पुलिस के लिए फौरी सहायता और रसद आदि पहुंचाने में भी सहायक होगा। आगामी बजट में संस्तुति के लिए हेलीकॉप्टर का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान में हरियाणा सरकार के पास एक हेलीकॉप्टर और एक चार्टर प्लेन मौजूद है, जिसका उपयोग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री करते हैं। राज्यपाल को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही बाहर आना-जाना होता है। लिहाजा गृह विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है कि कई बार घटनास्थल पर सड़क बाधित होती है, ऐसे में हवाई मार्ग से पहुंचना आवश्यक हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा इस बात का ज्वलंत उदाहरण है। इसके अलावा धरना प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के भत्ते बढ़ाने की बात भी बजट में की गई है। पुलिस का बजट इस बार अच्छा खासा होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों के साथ इस संदर्भ में बैठक भी हो चुकी है।


चार भाषाओं में मिलेगी सेवा
पुलिस ने 600 से अधिक इनोवा गाड़ियां खरीदी हैं। प्रदेश में प्रत्येक थाने में दो-दो गाड़ियां दी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा पुलिस ने लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से यह इनोवा गाड़ियां खरीदी हैं। राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सेवाओं की पहुंच बनाने के लिए चार भाषाओं में यह सेवा दी जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी तथा हरियाणवी भाषा के जानकारों को सेवा सुचारु करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed