{"_id":"6ad474094024c305260ba823","slug":"home-minister-amit-shah-visit-to-punjab-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: इस दिन आएंगे मानसा, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: इस दिन आएंगे मानसा, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Sun, 18 Oct 2026 12:55 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:55 PM IST
सार
अमित शाह का यह दौरा पंजाब में नशे के मुद्दे और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच चल रही बयानबाजी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। करीब 20 दिन के भीतर अमित शाह का यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सबसे पहले मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे।
झोटा की हत्या के बाद यह मामला पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है। गृह मंत्री का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। इसके बाद अमित शाह संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र में गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। गुलजार सिंह की मौत का मामला भी नशे की उपलब्धता और इससे जुड़े आरोपों के कारण चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इन घटनाओं के संबंध में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मानसा और संगरूर के दौरे के बाद गृह मंत्री गुरदासपुर भी जाएंगे। हालांकि, उनके गुरदासपुर दौरे के कार्यक्रम और वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अमित शाह का यह दौरा पंजाब में नशे के मुद्दे और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच चल रही बयानबाजी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।