फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Amit Shah, Punjab Governor Banwari Lal Purohit behind Joint operation of BSF and Punjab Police

Inside Story: पंजाब पुलिस-बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के पीछे अमित शाह... गवर्नर ने गृहमंत्री को दिया था इनपुट

Sat, 06 Aug 2022 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह से कहा कि सुरक्षा सिर्फ पंजाब का मसला नहीं है। यह मसला पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार मिल कर काम करेगी।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah, Punjab Governor Banwari Lal Purohit behind Joint operation of BSF and Punjab Police
पंजाब में लगाए गए नाके - फोटो : फाइल

विस्तार

15 अगस्त को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शुक्रवार को पंजाब के सात सीमांत जिलों में पुलिस ने 100 अस्थायी नाके लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सर्च अभियान ने 80 के दशक की याद ताजा कर दी। इससे पहले आतंकवाद के दौर में पंजाब पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूबे में बढ़ती नशा तस्करी और ड्रोन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए आगे भी सर्च अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन ऐसे ही नहीं चला। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और गृह मंत्री अमित शाह की इसमें अहम भूमिका है। पिछले दिनों चंडीगढ़ में नशे और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन


बैठक में राज्यपाल ने कहा कि मैंने आते ही 23 जिलों का दौरा किया और पंजाब के हालात जांचे। मुझे जानकारी मिली कि छह जिलों, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट में हालात ज्यादा खराब हैं। मुझे यहां पंजाब में साढ़े दस माह हुए हैं ओर मेरे देखते ही देखते तीन मुख्य सचिव बदल गए। फिर मुझे लगा कि पुलिस से बात की जाए तो मैंने पाया कि अब तक पांच डीजीपी बदले जा चुके हैं। जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो मैंने सोचा कानूनी राय ली जाए। कानूनी राय लेने के लिए एडवोकेट जनरल का पता किया तो वह भी बदल गया। सरकार की अफसरशाही पर पकड़ मजबूत नहीं है। ऐसा करना बहुत जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी शालीनता के साथ अपनी बात अमित शाह के सामने रखी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सिर्फ पंजाब का मसला नहीं है। यह मसला पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार मिल कर काम करेगी। शाह ने मान की बात के बाद आश्वासन दिया कि पंजाब के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे केंद्र सरकार मुहैया करवाएगी। नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए सेंटर बनाने के लिए जमीन राज्य सरकार देगी तो सेंटर भी बना कर दिए जाएंगे। 

पहले हो रहा था बीएसएफ का विरोध

पहले जिस समय पंजाब में बीएसएफ की तैनाती की बात केंद्र सरकार ने की थी तो यहां राजनीतिक जंग छिड़ गई थी। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आश्वासन दिया था कि बीएसएफ पंजाब की सुरक्षा के लिए है, लेकिन राजनीतिक दलों ने मुद्दा यह बनाया कि पंजाब को कश्मीर बनाना चाहते हैं। बीएसएफ घुसी तो पंजाब के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। यह भी कहा गया कि पंजाब पुलिस सुरक्षा में सक्षम है। बीएसएफ के आने से पुलिस का मनोबल गिरेगा। अब मान सरकार में यह बीएसएफ और पुलिस का पहला ज्वाइंट ऑपरेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed