फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home guard posted at Bapudham outpost died of corona in PGI

बापूधाम चौकी में तैनात होमगार्ड की पीजीआई में कोरोना से मौत

Mon, 26 Apr 2021 02:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Home guard posted at Bapudham outpost died of corona in PGI
चंडीगढ़। बापूधाम चौकी में तैनात होमगार्ड बलविंदर सिंह की कोरोना से पीजीआई में मौत हो गई। बलविंदर सिंह कोरोना का पहला टीका लगवाने के बाद संक्रमित पाए गए थे। उन्हें दो सप्ताह पहले तेज बुखार हो गया। इसके बाद से उनका इलाज सोहाना में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। कोरोना जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले। शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में डीजीपी समेत करीब 30 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर विभाग की एक बार फिर सिरदर्दी बढ़ गई है। इनमें अभी भी सात पुलिसकर्मी संक्रमित हैं, जबकि अन्य को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, मार्च 2020 के बाद से कोरोना के चलते मलोया थाना, सेक्टर-61 पुलिस चौकी, पंजाब विश्वविद्यालय पुलिस बीट बॉक्स व सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय को सील तक कर दिया गया था, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, डीएसपी राजीव अंबस्ता, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह समेत 235 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद 3 फरवरी को सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। इस दौरान डीजीपी संजय बेनीवाल ने सबसे पहले टीका लगवाया था। इसके बाद से करीब 5975 ने टीकाकरण करवाया था। कई पुलिसकर्मियों के टीकाकरण के लिए स्वस्थ नहीं होने की वजह से उन्हें सूची में रखा गया है। वहीं, 127 मुलाजिमों ने टीकाकरण से इनकार कर दिया था था। अब तक करीब 265 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed