{"_id":"e4dd6ea720501990843868699dc59e58","slug":"holiday-special-toy-train-for-shimla-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन आज से, घूमकर आएं शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन आज से, घूमकर आएं शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Wed, 13 May 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में राहत के लिए शिमला जाने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे विभाग ने दस दिन के दौरान अब दूसरी हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कालका रेलवे स्टेशन पर बुधवार से दूसरी हॉली-डे स्पेशल शिवालिक डुप्लीकेट ट्रेन चलाने के आदेश प्राप्त हो गए हैं। अब शिमला के लिए चलने वाली टॉय ट्रेन की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग ने करीब दस दिन पहले दोपहर 12:45 बजे एक हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन शुरू की थी। अब बुधवार से सुबह 6:30 बजे दूसरी हॉली-डे स्पेशल शिवालिक डुप्लीकेट टॉय ट्रेन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें 120 सीटें हैं और किराया 415 रुपये होगा। सैलानियों को ट्रेन में नाश्ता भी दिया जाएगा। वहीं, दूसरी हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन शिवालिक डुप्लीकेट शुरू होने से सुबह 5:30 बजे चलने वाली शिवालिक डीलक्स ट्रेन की वेटिंग लिस्ट कम होगी। इन दिनों इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 100 तक पहुंच गई है।