{"_id":"8d85ea6560e88fba4eeb6bc8e2acc268","slug":"holiday-special-kalka-to-shimla-toy-train-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका टू शिमला दोनों हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका टू शिमला दोनों हॉली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Tue, 07 Jul 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों की संख्या में भारी कमी आने के साथ ही रेलवे ने शिमला के लिए चलने वाली दोनों हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन बंद कर दीं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम के साथ-साथ स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण एक माह पहले वादियों की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों का सैलाब सा उमड़ गया था।
सैलानियों की भारी संख्या और लंबी होती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ही रेलवे ने दो हॉली डे स्पेशल सुबह 6:30 बजे और दोपहर 12:45 बजे शिमला के लिए शुरू की थी।
अब सैलानियों की संख्या फिर नॉर्मल हो गई है। इसी के चलते रेलवे ने हॉली-डे स्पेशल शिवालिक डुप्लीकेट और दोपहर को मेल एक्सप्रेस हॉली डे स्पेशल को बंद कर दिया है।
विज्ञापन