फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holi celebration in PU, after coloring each other, young people dance to the tune of DJ

Chandigarh News: पीयू में होली का जश्न, एक-दूसरे को रंगने के बाद युवा डीजे की धुन पर हुए मस्त

Wed, 08 Mar 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration in PU, after coloring each other, young people dance to the tune of DJ
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर मंगलवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल ने होली का जश्न मनाया। कोरोना के चलते सेंटर पर तीन साल बाद होली मनाई गई। यहां हजारों की संख्या में छात्र जमा हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल से रंग डाला और पंजाबी, हरियाणवी और हिमाचली गानों पर खूब थिरके। छात्र हाथों में रंगों के लिफाफे लेकर घूम रहे थे, जिसके भी गाल बिना रंग के दिखे, उसे रंग डाला। यहां होली का जश्न देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

दोस्तों ने फाड़ डाली एक-दूसरे की टी-शर्ट्स, रंग से पोता
होली के जश्न पर ऐसे मस्त हुए कि दोस्तों में एक दूसरे की टी-शर्ट तक फाड़ डाली और रंगों से पोत डाला। स्टूडेंट सेंटर पर होली खेलने से पहले छात्रों ने अपने विभागों में शिक्षकों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और बाद में सेंटर पर एकत्रित होकर डीजे पर डांस किया।
विज्ञापन


पीयू सिक्योरिटी के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
होली के जश्न में कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए स्टूडेंट सेंटर पीयू सिक्योरिटी के साथ पु्लिस भी मौजूद रही। पीयू के गेट नंबर-1, 2 और तीन से विद्यार्थियों के आई-डी कार्ड चेक होने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed