मेयर की कोठी के सामने अचानक सड़क पर बना 'कुआं', कार का आधा हिस्सा फंसा तो बुलानी पड़ी जेबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर बलकार सिंह संधू की दीप नगर स्थित पुरानी कोठी के बाहर रविवार को सड़क धस गई। वहां से गुजर रही फार्चूनर गाड़ी भी सड़क के अंदर आधी चली गई। दस फुट तक पड़े इस गड्ढे में गाड़ी जाते ही चालक ने नीचे उतर कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग और पार्षद सुशील राजू थापर वहां पहुंच गए। नगर निगम के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। जेसीबी की मदद से गाड़ी को गड्ढे से बाहर किया गया।
मेयर की पुरानी कोठी के पास रविवार को फार्चूनर कार जा रही थी। इसी दौरान सड़क धस गई और दस फुट बड़ा गड्डा हो गया। गड्ढे में फार्चूनर कार का आगे वाला हिस्सा चला गया। गड्ढा एक दम से इतना बड़ा हो गया कि फार्चूनर को जेसीबी व एक अन्य गाड़ी की मदद से बाहर निकाला जा सका।
नगर निगम की जेसीबी बुला गड्ढे के आसपास सड़क के नर्म हिस्से को तोड़ उक्त सड़क को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे टेलीफोन की केबल के चलते पानी से मिट्टी खिसक गई और सड़क नर्म हो गई और दब गई।
कांग्रेसी पार्षद पति सुशील राजू थापर, ओएंडएम के एसडीओ अंशुल गरचा, व बीएंडआर के एसडीओ बलविंदर कुमार ने मौके पर पहुंच सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। पार्षद पति सुशील राजू थापर ने बताया कि सड़क के नीचे डाली मोबाइल केबल के रास्ते ही पानी सड़क के नीचे गया और उसके चलते ही ये सड़क बैठ गई। उन्होंने बताया कि सड़क के गड्ढे को भरने के लिए मिट्टी डालने के काम शुरू कर दिया गया और दो घंटे तक इस सड़क पर ट्रैफिक खोल दिया जाएगा।