फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey players do not get the Arjuna Award unfortunate: Baldev Singh

हॉकी खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: बलदेव सिंह

Tue, 19 Aug 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 Aug 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hockey players do not get the Arjuna Award unfortunate: Baldev Singh
शाहाबाद के द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने कहा कि देश के किसी पुरुष या महिला हॉकी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए सीधे तौर पर हॉकी इंडिया जिम्मेदार है। कोच के अनुसार हॉकी देश का मान व सम्मान रही है और खिलाड़ियों की अनदेखी देश का अपमान है।

उनका कहना है कि शाहाबाद की रितु रानी व रानी रामपाल इस अवार्ड की हकदार हैं। दोनों खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से नहीं नवाजा जाना समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों ने लंबे समय से विश्व स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर हाल के प्रदर्शन को आधार माना जाए तो इसके लिए हाकी इंडिया व इसके विदेशी कोच जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद की खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड न मिलने से शाहाबाद के लोगों में भी भारी रोष है। हॉकी प्रमोटर मनमोहन सिंह वालिया, विक्की सेठी, हेल्पर्स सोसाइटी के अध्यक्ष तिलकराज अग्रवाल, बूटा सिंह, व्यापार मंडल केे अध्यक्ष राकेश गोयल, अक्षय छिब्बर, विजय धवन, सुनील दत्त शर्मा, विक्की गोयल, नरेश सैनी व सीताराम बतरा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी व विश्व की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रही रानी रामपाल को अर्जुन अवार्ड न दिए जाने पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed