फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey India League: UP Wizards defeated to Punjab Warriors

हॉकी इंडिया लीग में यूपी विजर्ड से हारा पंजाब वारियर्स

Thu, 04 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hockey India League: UP Wizards defeated to Punjab Warriors

हाकी इंडिया लीग में वीरवार को खेले गए लीग मैच में यूपी विजर्ड ने पंजाब वारियर्स को 3-0 से हरा दिया। यह मुकाबला सेक्टर 42 स्थित हाकी स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन


इस मैच में पंजाब वारियर्स के कप्तान जैक वेटन थे जबकि सरदार सिंह सदस्य के रूप में खेले। मैच के पहले और दूसरे  क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


हालांकि दोनों टीमों को एक-एक पेनल्टी कार्नर मिला था। तीसरे क्वार्टर के 43 वें मिनट में यूपी विजर्ड के आकाशदीप ने फील्ड गोल कर दिया। फील्ड गोल के कारण यीपी विजर्ड को दो गोल मिले। इससे यूपी विजर्ड को 2-0 से बढ़त मिल गई। इससे पहले 34 वें मिनट में पंजाब वारियर्स को पेनल्टी कार्नर मिला था लेकिन वह इसका फायदा नही उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के चौथे क्वार्टर में पंजाब वारियर्स को 54 और 56 वें मिनट में मिले दोनों पेनल्टी कार्नर को टीम के खिलाड़ी गोल में तबदील नहीं कर पाए। मैच के अंतिम क्षणों में यूपी को पेनल्टी कार्नर मिला। जिसे टीम के गोंजालो ने गोल में बदल दिया।

इस तरह मैच में यूपी विजर्ड ने पंजाब वारियर्स को 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ यूपी  लीग में खेले गए छह में से  तीन मैच जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed