{"_id":"13ddba8d6c1cb124ef7d32bdf9bff5b3","slug":"hockey-india-league-2015-kalinga-lancers-vs-punjab-warriors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलिंगा लासंर्स से भिड़ने को तैयार पंजाब वारियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलिंगा लासंर्स से भिड़ने को तैयार पंजाब वारियर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के साथ हुआ लीग का पहला मुकाबला बेशक बराबरी पर रहा, लेकिन हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब मोहाली के नए इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग में हमारा मुकाबला कलिंगा लांसर्स के साथ रविवार को है, जिसमें हमारी टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
यह कहना है पंजाब वारियर्स के खिलाड़ी धर्मवीर सिंह का। मैच से पूर्व प्रेसवार्ता में धर्मवीर ने कहा कि हम कलिंगा टीम की कमजोरियों पर ध्यान दे रहे हैं। उनके पिछले मैच की वीडियो देखने के बाद हमारी टीम रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने माना कि मुंबई के साथ हुए पहले मैच में टीम ने पहला क्वार्टर अच्छा नहीं खेला, लेकिन बाद में खिलाड़ी फार्म में आते गए और तीसरे क्वार्टर में टीम ने 3-2 की बढ़त बना ली थी। अंतिम क्षणों में मुंबई ने गोल कर मैच बराबरी पर खत्म कर दिया।
विज्ञापन
धर्मवीर के अनुसार, कलिंगा लांसर्स ने अपने पहले मैच में रांची रेज को 6-3 से मात दी है। इसलिए हम उसे हल्के में नहीं लेंगे। यह मुकाबला टफ होगा। पिछले साल हमने मोहाली में ही एकतरफा मुकाबले में कलिंगा लांसर्स को 7-1 से पराजित किया था, लेकिन वह बीता हुआ कल था।
वहीं, टीम के साथी खिलाड़ी एवं ऑस्ट्रेलिया के फारवर्ड केरन गोवर्स का कहना है कि पहला मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन इस कलिंगा लांसर्स के खिलाफ मैच जीतने में टीम पूरा दम लगा देगी।
जूनियर खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद
धर्मवीर ने कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी लीग शुरू होने से भारत के जूनियर खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंच रहा है, क्योंकि इसमें वर्ल्ड के टॉप रैकिंग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ खेलने से काफी अनुभव मिल रहा है। टीम के युवा खिलाड़ी सुमित टोपो व सिमरनजीत सिंह को विदेशी खिलाड़ियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है और उन्हें मौके पर ही टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
ऐसी है पंजाब वारियर्स की टीम
जैप स्टोक मैन, लुक्स मार्टिन, मार्क नोवेल्स, जैक व्हेटन, ऑगस्टिन एलक्जैंड्रो, रॉबर्ट, साइमन ओर्चिड, किस्टोफर, संदीप सिंह, एसवी सुनील, सुमित टोपो, धर्मवीर सिंह, वरुण कुमार, गुरमेल सिंह, भरत छेत्री, मलक सिंह, सतबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, गगनप्रीत सिंह, जगमनप्रीत सिंह, अरफान यूसुफ।