फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   hockey india captain sardara singh speaks on drug addicts in punjab

पंजाब में नशे पर खुलकर बोले हॉकी इंडिया के कप्तान, कही बड़ी बात

Mon, 13 Jun 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
hockey india captain sardara singh speaks on drug addicts in punjab
हॉकी इंडिया के कप्तान सरदारा सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में नशे की बढ़ती लत को लेकर हॉकी इंडिया के कप्तान सरदारा सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मैं हॉकी प्लेयर न होता तो नशा करने वाले युवाओं में से एक होता। इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम में बोलते हुए सरदारा सिंह ने युवाओं को नशा छोड़कर खेलों की तरफ बढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने कई ऐसे खिलाड़ियों की कहानियां सुनी हैं, जिन्होंने नशा छोड़कर खेल की तरफ ध्यान लगाया है। हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात सरदारा सिंह खेलों को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं। उनका कहना है कि नशे की लत छुड़वाने में खेल काफी हद तक सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


वे कहते हैं कि अगर बच्चे मैदान में जाकर खेलेंगे, ट्रेनिंग लेंगे तो उनका ध्यान किसी और चीज की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे में कोई बुरी लत उन्हें जकड़ नहीं सकेगी। सरकार को भी चाहिए कि खेलों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए, ताकि युवा खुद को नशे की लत से दूर रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed