फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   hockey golden girl rajbir kaur joins aam admi party

'आप' का कुनबा बढ़ा, 'गोल्डन गर्ल' राजबीर कौर ने थामी झाड़ू

Fri, 03 Jun 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
hockey golden girl rajbir kaur joins aam admi party
पूर्व हॉकी कप्तान राजबीर कौर आम आदमी पार्टी में शामिल - फोटो : फाइल फोटो
 पंजाब में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। अब हॉकी की गोल्डन गर्ल राजबीर कौर भी इसका हिस्सा बन गईं। भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान राजबीर कौर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आप ज्वाइन की। पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह, सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि अर्जुन अवार्डी राजबीर कौर एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में चार बार देश का प्रतिनिधित्व किया। हर क्षेत्र के नामचीन लोग आप में शामिल होकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। आप की खेलों संबंधी नीति तैयार करने में राजबीर कौर सहयोग करेंगी। राजबीर कौर ने कहा कि सरकारों की बेरुखी के चलते पंजाब में खेलों का स्तर काफी नीचे गिर गया है। नशों की चपेट से युवाओं को निकालने के लिए खेलों को प्रोत्साहन करना होगा।
विज्ञापन


आप ने किया संगठनात्मक ढांचे का विस्तार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया है। पार्टी ने आधा दर्जन विंग गठित करके उनके पदाधिकारियों का एलान किया है। पार्टी ने छात्र युवा संघर्ष समिति के अलावा कल्चरल, ग्रामीण विकास व पंचायत और खेल विंग और पॉलिटिकल रिव्यू कमेटी गठित की है। पॉलिटिकल रिव्यू कमेटी में गुरप्रीत भट्टी, करनवीर टिवाणा समेत छह लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के छात्र नेता परमिंदर जायसवाल को छात्र युवा संघर्ष समिति का प्रधान बनाया गया है। इसमें कई जिलों से सदस्य शामिल किए गए हैं। गीतकार बचन बेदिल को कल्चरल विंग का प्रधान बनाया गया है। जबकि, विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा को खेल विंग का प्रधान बनाया गया है।


इसके अलावा खडूर साहिब लोकसभा हलके के लिए नरिंदर सिंह सिद्धू को जोनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कर्नल सीडी सिंह कंबोज को बुद्धिजीवी विंग का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। गुरदेव सिंह मान को एससी-एसटी विंग का प्रधान और संतोख सिंह सलाना को महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed