{"_id":"f89118ff21986344fee25cc196568e1d","slug":"ho-and-two-constables-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉर्चर मामला: एसएचओ समेत दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉर्चर मामला: एसएचओ समेत दो सिपाही सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी हरियाणा ने सोनीपत के कुंडली पुलिस थाने के तीन पुलिस अधिकारियों एसएचओ वीरभान और दो सिपाही को सस्पेंड करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसएचओ को प्रथम बटालियन एचएपी भेजा गया है।पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इन सभी अधिकारियों को कस्टडी में एक व्यक्ति को यातना देने और सट्टेबाजों से संबंध होने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव को गुप्त सूचना मिली कि कुंडली बार्डर क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी और सट्टेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने एक स्पेशल टास्कफोर्स बनाकर कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ वहां छापे मारे, जहां उन्हें इन पुलिस अधिकारियों के संबंधों का पता चला है।