फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HMT employees notice of the motive for the paste

HMT ने कर्मचारियों के खास मकसद के लिए चस्पा किया नोटिस

Sun, 06 Nov 2016 01:22 AM IST
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
HMT employees notice of the motive for the paste
एचएमटी

शनिवार को एचएमटी कंपनी मैनेजमेंट ने नोटिस बोर्ड पर वीआरएस से संबंधित नोटिस चस्पा कर दिया। गौरतलब है कि 27 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने एचएमटी कंपनी की ट्रैक्टर यूनिट को बंद करने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन


इसके तहत इच्छुक कर्मचारी वीआरएस ले सकते हैं। वीआरएस लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 5 दिसंबर तक एप्लाई करना होगा।

कर्मचारियों ने कहा कि नेताओं के वादे निकले झूठे
कर्मचारियों ने कहा कि नेताओं के झूठे वादों ने कंपनी को तबाह कर दिया। नेताओं के झूठे आश्वासनों का नतीजा है कि कंपनी की ट्रैक्टर यूनिट बंद होने जा रही है। कर्मचारियों ने कहा नेताओं द्वारा कर्मचारियों को कंपनी चलाने को लेकर दिए अश्वासन और वादे सब झूठे साबित हुए।

विज्ञापन

'दो साल से सैलरी जानबूझ कर नहीं दी'

HMT employees notice of the motive for the paste
HMT - फोटो : File Photo

कांग्रेसी नेता और स्थानीय निवासी नरेश मान ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सोची समझी नीति के तहत कर्मचारियों को दो साल से सैलरी नहीं दी, क्योंकि सरकार को पता था कि आर्थिक रूप से कमजोर होने पर कर्मचारी वीआरएस ले कर कंपनी छोड़ देंगे और कंपनी को बंद करने के दौरान सरकार को लोगों के रोष का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वहीं, पूर्व पार्षद जगमोहन धीमान  ने दावा किया कि स्थानीय नेताओं को एचएमटी बंद करने के लिए केंद्र में चल रही कार्रवाई का शुरू से ही पता था। इसके बावजूद स्थानीय बीजेपी नेता एचएमटी कर्मचारियों और स्थानीय जनता को भ्रमित करने के लिए कंपनी चलाने के झूठे वादे करते रहे। 

जगमोहन धीमान ने कहा कि यह कैसे संभव है कि स्थानीय विधायक और सांसद को पता ही न हो कि केंद्र में कंपनी को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि केंद्र और प्रदेश यहां तक कि कालका हलका में बीजेपी सरकार है। कंपनी को बंद करने के पीछे बीजेपी सरकार की कंपनी की कई एकड़ जमीन हड़प कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed