फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

हजकां का मेनीफेस्टो जारी, जनता से किए ये वायदे

Sat, 30 Aug 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Aug 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 21 फीसदी आरक्षण और लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को मुफ्त कालेज शिक्षा दिलाने के वादे के साथ हजकां ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।

विज्ञापन


पार्टी के चुनाव चिह्न ट्रैक्टर को प्राथमिकता देते हजकां ने किसानों को दो वर्षों तक बिना ब्याज के ट्रैक्टर लोन देने और मुफ्त रजिस्ट्रेशन का भी वादा किया है।
विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सत्ता में आने पर हजकां ईमानदार और जवाबदेह सरकार देगी। उन्होंने समान विकास और समान रोजगार का नारा दिया। इसके साथ प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार का भी वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के बाद हजकां दूसरी पार्टी है, जिसने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हजकां एक या दो सितंबर को इस घोषणा पत्र पर खुली चर्चा करेगी।

सभी वर्गों से किए कुछ न कुछ वायदे

HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं, मजदूरों से लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ-कुछ वादे किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के जमाने में बंद की गई विधायक निधि योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया गया है।

बिश्नोई ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सांसदों की तरह विधायकों के लिए भी क्षेत्रीय विकास फंड योजना शुरू करेगी। हजकां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र लाएगी।

इसमें पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपना दृष्टिकोण सामने रखेगी। हरियाणा को टोल टैक्स मुक्त करने का भी वादा किया गया है।

गुड़गांव मे एसईजेड के नाम पर गलत तरीकेसे किसानों की ली जमीन वापस करने का वादा किया है। आगामी पांच सालों में हरियाणा में सात बड़े मेट्रो शहरों का निर्माण किया जाएगा। दादरी और गोहाना को जिला घोषित करने का वादा किया गया है।

किसानों को कर्जे में रियायत का वायदा

HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

किसानों के लिए जहां बिजली, खाद-पानी और ऋण आदि में रियायत देने की बात कही गई है वहीं, महिलाओं को लुभाने के लिए सरकारी नौकरी में 21 फीसदी तक आरक्षण की बात कही गई है।

युवा वर्ग को लुभाने के लिए कालेज शिक्षा मुफ्त देने के साथ ही सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इंटरनेट के लिए वाई-फाई सुविधा देने का वादा किया गया है। प्रदेश में दोहरी शिक्षा प्रणाली लागू करने का भी वादा किया गया है।

इसमें स्नातक शिक्षा के साथ प्रशिक्षु कार्यक्रम शुरू करने और छात्र संघ चुनाव कराने की बात भी कही गई है। पूर्व सैनिकों की विधवाओं को मुफ्त बस सेवा, चिकित्सा सुविधा और सस्ता राशन का वादा किया गया है।

फतेहाबाद परमाणु सेंटर को हटाने व डीजल को वैट मुक्त और पेट्रोल पर वैट 50 फीसदी कम करने का वादा किया गया है। पूर्व सरपंचों व पंचों, जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्यों को प्रतिमाह 2000 रुपये पेंशन देने का भी वादा किया गया है।

ये वायदे भी ‌किए कुलदीप बिश्नोई ने

HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

  • पांच एकड़ तक की कृषि भूमि वाले किसान के खेत में ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली
  • एसईजेड के नाम पर गुड़गांव में ली गई जमीन किसानों को होगी वापस
  • छात्र संगठनों के चुनाव होंगे
  • सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे महिला महाविद्यालय
  • खुलेगा अंतररार्ष्र्टीय स्तर का विश्वविद्यालय
  • पांच सालों में हरियाणा में बनेंगे सात बड़े मेट्रो शहर
  • सभी सब-डिविजनों में महिला पुलिस स्टेशन होंगे स्थापित
  • प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार
  • पुलिस कर्मी करेंगे सप्ताह में पांच दिन कार्य, अधिक पर मिलेगा ओवरटाइम
  • वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं एवं विकलांगों की मासिक पेंशन दोगुना
  • 60 साल से ऊपर की आयु वाले सभी नागरिकों को मुफ्त बस परिवहन सुविधा

हजकां के मेनीफेस्टो में ये वायदे भी

HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

  • पूर्व सरपंचों, पंचों, जिला परिषद सदस्यों तथा ब्लाक समिति सदस्यों को 2,000 रुपये पेंशन
  • हरियाणा होगा टोल टैक्स मुक्त
  • डीजल वैट-मुक्त और पेट्रोल पर वैट 50 प्रतिशत कम
  • पूरे राज्य में दो पहिया वाहनों का निशुल्क पंजीकरण
  • राज्य राजमार्गों को 6 लेन अन्य मार्ग होंगे चार लेन
  • पिछड़े वर्गों के आरक्षण के तहत निर्धारित कोटा बिना किसी कांट-छांट के होगा लागू
  • विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि हेतु सांसद विकास निधि के बराबर कोष
  • नियमित होंगी आंगनबाड़ी और आशा कर्मी
  • ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए शहर बनेंगे हार्न-फ्री जोन

इन वायदों को भी पूरा करेगी हजकां

HJC Supremo Kuldeep Bishnoi Launched Menifesto

  • फतेहाबाद परमाणु संयंत्र होगा स्थानांतरित
  • हर जिले में रिसाइकिल कारखाना
  • सूरजकुंड, कुरुक्षेत्र और पंचकूला बनेगा पर्यटन केन्द्र
  • पंजाबी स्मारक के लिए करनाल के आसपास जीटी रोड पर 100 एकड़ भूमि
  • एम्स की तर्ज पर हरियाणा के सभी चार जोनों में अत्याधुनिक मशीनरी और पूर्ण प्रशिक्षत चिकित्सकों से युक्त खुलेंगे अस्पताल
  • 60 साल से अधिक उम्र के मान्यता प्राप्त पत्रकार को पांच साल तक 5,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन
  • प्रेस के साथियों व उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक का चिकित्सा भत्ता
  • पानीपत बनेगा कपड़ा व्यवसाय का केन्द्र, अन्य शहरों में भी व्यवसाय केन्द्र
  • हथकरघा उत्पाद होंगे वैट शुल्क से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed