{"_id":"5bad7b7e867a557ffc6bfc34","slug":"hiv-patients-marriage-through-fraud-revealed-after-8-months-in-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: एचआईवी मरीज ने धोखे से रचाई शादी, 8 माह बाद हुआ खुलासा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: एचआईवी मरीज ने धोखे से रचाई शादी, 8 माह बाद हुआ खुलासा, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारवालों ने धोखे से एचआईवी पीड़ित युवक की शादी कर दी। मामले का खुलासा शादी के आठ माह बाद हुआ। महिला ने युवक और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, डाबा रोड के फतेह नगर की रहने वाली महिला की शादी पटियाला के गांव बाबीपुर निवासी युवक से जनवरी 2018 में हुई थी। शादी में उसके घरवालों ने हैसियत के मुताबिक जरूरत का हर सामान बेटी को दिया। कुछ दिनों बाद ही उसका पति और दहेज की मांग करने लगा। दहेज न देने की सूरत में आरोपी उसे परेशान करते थे। इस बीच, उसके पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसका पति एचआईवी पीड़ित है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि पति को एड्स होने के बारे में उसके ससुर को भी पता था। जब उसके पिता इस बारे में ससुर व उसके पति से बात करने गए तो उल्टा आरोपी उन्हें डराने-धमकाने लगा। फिर उन्होंने शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। इसके बाद आरोपी पति और ससुर पर मामला दर्ज हुआ। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि यह मामला अधिकारियों की जांच के बाद दर्ज हुआ है। युवक की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन