फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hitesh Puri unanimously elected chairman of CRAFED

Chandigarh News: हितेश पुरी सर्वसम्मति से चुने गए क्राफ्ड के चेयरमैन

Mon, 09 Jun 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hitesh Puri unanimously elected chairman of CRAFED
चंडीगढ़। सेक्टर 35 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन्स वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की वार्षिक आम सभा के बाद चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से हितेश पुरी को फिर से संस्था का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

आम सभा की बैठक में चंडीगढ़ की 90 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्षता हितेश पुरी ने की। उन्होंने कई ज्वलंत नागरिक मुद्दों को उठाया। कहा कि सभी समस्याओं को क्राफ्ड की ओर से लिखित में प्रशासक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक में पिछले वर्षो की रिपोर्ट पेश की गई और उसे पास किया गया। महासचिव अनीश गर्ग ने बैठक को संचालित किया। महासचिव रजत मल्होत्रा ने क्राफ्ड की तीन वर्षों की उपलब्धियों और नागरिक हितों में किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। वित्त सचिव सरबजीत सिंह लहरी ने ऑडिट की गई वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत परवीन कुमार की ओर से उनके प्रतिनिधि मंडलेश्वर कृष्णानंद पुरी उपस्थित रहे। उन्होंने हितेश पुरी व उनकी टीम को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पार्षद प्रेमलता उपस्थित रहीं।
आम सभा के बाद चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश राय तथा चुनाव आयुक्त विंग कमांडर एनएस मल्ही और केएल सचदेवा को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि क्राफ्ड के संविधान के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी को आम सभा की सहमति से एक और कार्यकाल दिया जा सकता है। जब सदन से चुनाव की प्रक्रिया पर राय मांगी गई कि गुप्त मतदान हो या सर्वसम्मति से चयन हो। इस पर बैठक में सर्वसम्मति से हितेश पुरी को फिर से अध्यक्ष बनाए रखने का समर्थन किया।

यह है हितेश पुरी की नई टीम...
अध्यक्ष हितेश पुरी ने रजत मल्होत्रा और अनीश गर्ग को महासचिव, उमेश घई को सीनियर वाइस चेयरमैन, मेजर डीपी सिंह को संरक्षक, सरबजीत सिंह लेहरी को वित्त सचिव बनाया। बाकी टीम की घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed