फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hit and Run New Law: Truck Union Strike In Chandigarh Mohali Panchkula All Update News In Hindi

Drivers Strike: ट्रक यूनियन की हड़ताल से हाहाकार; चंडीगढ़ में बंद हुए पेट्रोल पंप, पंचकूला में लगा लंबा जाम

Tue, 02 Jan 2024 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने बताया कि उनकी एसोसिएशन की ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) से संबद्धता (एफिलिएशन) है। एआईएमटीसी की तरफ से केंद्र सरकार को कई सवाल और अपनी आपत्तियां भेजी गई हैं। उन जवाबों का इंतजार है।

विज्ञापन
Hit and Run New Law: Truck Union Strike In Chandigarh Mohali Panchkula All Update News In Hindi
चंडीगढ़ में पेट्रोल पंपों पर लगे नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी दिखने लगा है। चंडीगढ़ में लगभग सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने पंप से लोगों को पेट्रोल नहीं देने का फैसला किया है। जारी आदेश के अनुसार, सिर्फ नगर निगम की गाड़ियों में ही पेट्रोल डाला जाएगा।

विज्ञापन


वहीं पंचकूला में इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए इतनी गाड़ियां पहुंची कि आधा किलोमीटर तक लंबी लाइन से जाम लग गया। मोहाली में भी कमोबेश ऐसे ही हालात हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। इसके खिलाफ कई जगह चक्का जाम हो रहे हैं।  

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने बताया कि उनकी एसोसिएशन की ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) से संबद्धता (एफिलिएशन) है। एआईएमटीसी की तरफ से केंद्र सरकार को कई सवाल और अपनी आपत्तियां भेजी गई हैं। उन जवाबों का इंतजार है। गिल ने बताया कि वह एआईएमटीसी के संपर्क में हैं और जैसे ही उनकी तरफ से प्रदर्शन व चक्का जाम से संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा, चंडीगढ़ में भी उसे लागू किया जाएगा। 



बता दें कि राज्यसभा में तीनों क्रिमिनल लॉ बिल भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल 21 दिसंबर को पास हो गए। ये तीनों बिल लोकसभा से 20 दिसंबर को पास हुए थे। बिल पास होते ही राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

मोहाली में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें
हड़ताल का असर मोहाली में भी दिखने लगा है। साल के दूसरे दिन सुबह ही तमाम पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन और भीड़ देखने को मिली। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण लोग अपने-अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने में लगे थे जबकि कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी से खत्म हो चुका है। 

फेज-2 एचपी पेट्रोल पंप के मालिक सोहन लाल ने बताया कि उनके पास एक दिन का डीजल व पेट्रोल बचा है। वह भी आज शाम तक खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कल तक भी हड़ताल खत्म होती है तब भी पंप पर सप्लाई पहुंचने में दो दिन लग जाएंगे। पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में मात्र 500 रुपये और चार पहिया वाहनों में 1000 रुपये तक का ही तेल डाला जा रहा है। 

पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि नियमित रूप से नौकरी पेशा और कारोबार के कारण उन्हें अपने वाहनों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल या डीजल चाहिए होता है, लेकिन इस वक्त लगभग हर पंप पर तेल की कमी बड़ी समस्या बनती जा रही है।  यहां तक की कई जगह पंप ऑपरेटर इस मौके का फायदा उठाकर साधारण के बजाय पावर और माइलेज वाला ईंधन जबरन बेचने की कोशिश भी कर रहे हैं। नववर्ष पर मोहाली पहुंचे कई पर्यटकों को भी तेल की कमी की समस्या के चलते परेशान होना पड़ रहा है।

पंचकूला में भी पंपों पर लगी लंबी लाइनें

ट्रक यूनियन की हड़ताल का असर पंचकूला में भी देखने को मिला। मंगलवार सुबह पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। सेक्टर-15, 16, 4, 5 और 2 सहित सभी पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल भराने के लिए लोग पहुंचने लगे। लाइन में लगकर तेल भराने वाले विवेक कुमार, रोशन संजय और महिला डॉली ने बताया कि पेट्रोल भराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed