{"_id":"5e37fbcb8ebc3e8d43048913","slug":"historical-decision-by-khap-panchayat-on-marriages-in-castes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक फैसलाः ‘3जी’ बनी सर्वसहमति, अब गांव-गोहांड और स्वयं के गोत्र में नहीं होंगे विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक फैसलाः ‘3जी’ बनी सर्वसहमति, अब गांव-गोहांड और स्वयं के गोत्र में नहीं होंगे विवाह
Mon, 03 Feb 2020 04:26 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाप पंचायत में हिंदू विवाह कानून में संशोधन को लेकर विचार विमर्श हुआ। जिसमें ‘3जी’ (गांव, गोहांड और स्वयं के गोत्र में विवाह नहीं करने) पर सहमति जताई गई। यह निर्णय भी लिया गया कि इसके लिए सर्व खाप पंचायत शीघ्र ही एक प्रस्ताव पास कर केंद्रीय और राज्य सरकार के पास भेजेगी। इसके साथ-साथ इस बात पर भी विचार किया गया।
हरियाणा के रोहतक जिले में सेक्टर 1 स्थित जाट भवन धर्मशाला में रविवार को खाप के प्रधानों और प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहतक खाप 84 के प्रधान हरदीप अहलावत ने की। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिक विवाह संबंधों जो मान्यता दी गई है, उससे समाज का नैतिक पतन होगा और कई प्रकार की बुराइयां जन्म लेंगी।
इसके लिए भी सर्व खाप नैतिकता और चरित्र की मजबूती के लिए सरकार से इस पर कानून बनाने का अनुरोध करेंगी। इसके साथ साथ 2016 के निलंबित पड़े विभिन्न मुकदमों को समाप्त करने के लिए सरकार से गुजारिश की जाएगी।

सामाजिक भाईचारे और एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करें
इस अवसर पर सांगवान खाप के प्रधान दादरी के विधायक एवं पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमवीर सांगवान ने सभी आए हुए प्रधानों और प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि हम सब सामाजिक भाईचारे और एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करें। एकजुटता से हमें हर प्रकार की सामाजिक बुराइयों पर सफलता मिलेगी। सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि सामाजिक मुद्दों को लेकर हमें समय-समय पर बैठकें और सम्मेलन करके विचार विमर्श करते रहना चाहिए।
समाज के बीच जाकर उन मुद्दों को समझना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी खाप प्रधानों और प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति जताई और यह निर्णय लिया गया कि फसल कटाई से पहले एक सर्व जातीय सर्व खाप सामाजिक महासम्मेलन बुलाया जाए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सामाजिक समस्याओं पर गहन मंथन किया जाएगा व प्रस्ताव पास कर के केंद्रीय और राज्य सरकार के पास भेजा जाए।