{"_id":"60a10994d8cf72fa159d990756bc56c1","slug":"historical-ajj-lake-will-be-developed-as-tourist-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा ऐतिहासिक अज्ज सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा ऐतिहासिक अज्ज सरोवर
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने खरड़ स्थित श्री राम भवन महाराज अज्ज सरोवर में इमारत की पहली मंजिल के लेंटर का काम शुरू करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराज अज्ज सरोवर भगवान राम के दादा से संबंधित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस स्थान को सैरगाह के रूप में विकसित करने के लिए वह सैर सपाटा विभाग से सिफारिश करेंगे। खरड़ में बनाए जा रहे फ्लाईओवर के बारे में उन्होंने कहा कि जमीन की कमी होने के कारण सरकार ऐसा फैसला लिया है। चंदूमाजरा ने कहा कि जल्द ही खरड़ रेलवे स्टेशन पर प्रमुख रेलगाड़ियों के रुकने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीद है कि अप्रैल महीने से गाड़ियां रुकनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने श्री राम भवन में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये देने का एलान किया।
इस मौके पर हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, काउंसिल प्रधान अंजू चन्द्र, पार्षद दर्शन सिंह शिवजोत, स्वर्ण सिंह हीरा, रोशन लाल, जयपाल अग्रवाल, भाजपा मंडल खरड़ के प्रधान नरिंदर सिंह राणा, मानसी चौधरी, कांता सिंगला और अशोक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन