फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar MP Brijendra Singh said not a single BJP worker in Haryana is happy with alliance

Haryana: सांसद बृजेंद्र सिंह बोले- हरियाणा में सरकार बीजेपी की, बागडोर जेजेपी के पास, अब आ गई फैसले की घड़ी

Tue, 27 Jun 2023 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jun 2023 09:47 PM IST
सार

बृजेंद्र सिंह ने कहा था कि लोकसभा की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे। जल्द ही विधानसभा सीटो की संख्या का भी एलान कर देंगे। गठबंधन टूटने की अटकलबाजी में नहीं जाऊंगा। मुझे नहीं लगता गठबंधन से कोई फायदा है, अब तो नुकसान ही हो रहा है। विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा।

विज्ञापन
Hisar MP Brijendra Singh said not a single BJP worker in Haryana is happy with alliance
हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा-जेजेपी गठबंधन पर मंगलवार को कहा कि अब फैसले की घड़ी आ गई है। चुनावी वर्ष होने के कारण पार्टी को इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। मेरी नजर में हरियाणा में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं है। प्रदेश में सरकार बीजेपी की है लेकिन प्रशासन की बागडोर जेजेपी के पास है। इसलिए पार्टी का कोई भी नेता व कार्यकर्ता गठबंधन के पक्ष में नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उचाना कलां में 1984 से लेकर अब पांच बार चौटाला परिवार के साथ आमना-सामना हो चुका है। जिसमें हम लोग 3-2 से आगे हैं। मैं तो चाहूंगा कि दुष्यंत चौटाला उचानाकलां से ही चुनाव लड़ें। वह भारी बहुमत से जीतकर राज्य के डिप्टी सीएम बने। उनकी असली कसौटी उचाना कलां की जनता तय करेगी।

विज्ञापन

गठबंधन से नुकसान हो रहा

इससे पहले बृजेंद्र सिंह ने कहा था कि लोकसभा की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे। जल्द ही विधानसभा सीटो की संख्या का भी एलान कर देंगे। गठबंधन टूटने की अटकलबाजी में नहीं जाऊंगा। मुझे नहीं लगता गठबंधन से कोई फायदा है, अब तो नुकसान ही हो रहा है। विधानसभा चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा। छह-सात अलग-अलग विधायकों को अपने साथ लाने के बजाय एक ग्रुप को लिया था, जिससे सरकार बनी। अब राजनीतिक फैसले लेने का समय है, जिससे हम चुनाव को लेकर पूरी मजबूती से लड़ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed