फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu festival Mahasabha demands Union Home Ministry relax curfew night of Janmashtami

हिंदू पर्व महासभा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से की जन्माष्टमी की रात कर्फ्यू में ढील देने की मांग

Fri, 07 Aug 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hindu festival Mahasabha demands Union Home Ministry relax curfew night of Janmashtami
चंडीगढ़। हिंदू पर्व महासभा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जन्माष्टमी पर रात में कर्फ्यू में ढील देने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि जन्माष्टमी पर्व रात 12 बजे से मनाया जाता है और कोरोना के कारण कर्फ्यू रात 10 बजे से ही लग जाता है।
विज्ञापन

सेक्टर- 44 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को संचालित करने वाली संस्था श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान संत कल्याणमयी और ट्रस्टी वीएन शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार रात बारह बजे ही मनाया जाता है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि यानि रात बारह बजे हुआ था। चंडीगढ़ प्रशासन ने रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया हुआ है। इन हालतों में यह पर्व कैसे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रात के कर्फ्यू में ढील दी जाए
श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन द्वारा जारी सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग के अलावा अन्य सभी हिदायतों की पालना करने की हिदायतो के अंतर्गत 12 अगस्त की रात को कफर्यृ में ढील दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed