{"_id":"622d00776395c136ef10e7d4","slug":"himesh-reshammiya-s-voice-resonated-with-the-laser-valley-the-youth-danced-fiercely-chandigarh-news-pkl444529762","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमेश रेशमियां की आवाज से गूंजी लेजर वैली, जमकर नाचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमेश रेशमियां की आवाज से गूंजी लेजर वैली, जमकर नाचे युवा
विज्ञापन
आइकॉनिक वीक के दौरान लेजर वैली के में बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया प्रस्तुति देते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित किए आइकॉनिक वीक के सातवें दिन लेजर वैली मशहूर गायक हिमेश रेशमिया की आवाज से खनक गई। इस दौरान उन्होंने अपने गानों से ऐसी महफिल सजाई कि लोग झूमने को मजबूर हो गए। उन्होंने नमस्ते लंदन फिल्म का गाना मैं जहां रहूं.. गाया तो लोगों ने तालियों की गूंज से उनका अभिवादन किया। इसके बाद तेरा अंखियों का वार जैसे शेर का शिकार... तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार... गाने पर युवा जमकर नाचे।
शनिवार सुबह शहर के स्कूली बच्चों को हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस में घुमाया गया। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी में विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब की तरफ से लगाई गई विंटेज कारों की प्रदर्शनी में भी काफी लोग पहुंचे। लेजर वैली में सेना की तरफ से रक्तदान शिविर, पर्यटन विभाग की तरफ से मैजिक शो, लोग गायन व नृत्य, नाटक व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (बीटीसी) की तरफ से पर्वतारोहण और आपदा बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। लेजर वैली में चंडीगढ़ के निर्माण के दौरान की कई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें पुराने दौर के सेक्टर-17, सेक्टर-21 आदि को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है।
सरताज की जगह कमल हीर देंगे प्रस्तुति
रविवार को आइकॉनिक वीक का आखिरी दिन रहेगा। 6 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों का श्रृंखला रविवार को खत्म हो जाएंगे। लेजर वैली में रविवार को होने वाले सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के लिए उत्साहित लोगों के लिए बुरी खबर है। उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है, क्योंकि उनकी तबीयत खराब हो गई है। वो यूके में हैं और इलाज करा रहे हैं। उनकी जगह कमल हीर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रविवार को सुबह 7 से 8.30 बजे सेक्टर-17 में योग कार्यक्रम, सुबह 10 बजे से लेजर वैली के पास भारतीय सेना की तरफ से रक्तदान शिविर, मैजिक शो, लोक गायन और नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम, साढ़े 10 बजे से सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम व आर्ट गैलरी में फोटो एग्जीबिशन, बच्चों के लिए हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी होगी।