{"_id":"1c974512a6fc11547a76098847997abe","slug":"himachali-folk-hue-appeared-on-stage-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के मंच पर दिखी हिमाचली लोकगीतों की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के मंच पर दिखी हिमाचली लोकगीतों की छटा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सभा ने 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें हिमाचल की लोक संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
हिमाचली लोकगीत के अलावा देश भक्ति के गीत भी पेश किए गए। इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गीत भी पेश किए गए।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह उपस्थित हुए। सांसद पवन कुमार बंसल, मेयर हरफूल चंद कल्याण, महासभा के महासचिव एसएल डोगरा और पार्षद गुरबख्श रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्षद गुरबख्श रावत ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया। इसमें हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा से लगते जौनसार को अनुसूचित जाति का आरक्षण चंडीगढ़ में भी लागू करवाने की मांग की। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल सभा के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
पीजीआई के भार्गव आडिटोरियम में रविवार को हिमाचल महासभा के वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा निवेश के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा स्वास्थ्य और निवेश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय केंद्र और राज्य में सत्तासीन रहीं कांग्रेस सरकारों को जाता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव रहा है। आज भी राज्य को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी का विशेष स्नेह हासिल है।
हिमाचल महासभा को सराहा
चंड़ीगढ़ के निर्माण में हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भी अग्रणी भूमिका अदा की है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को चंडीगढ़ में प्रदर्शित करने के लिए हिमाचल महासभा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए महासभा के चीफ पैट्रन राजेन्द्र राणा के प्रयासों को सराहा।