फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   himachal pradesh govt, chandigarh pgi ragistrar pc akela, extension to pc akela, chandigarh

हिमाचल सरकार ने नहीं दी चंडीगढ़ PGI के रजिस्ट्रार को एक्सटेंशन

Sat, 23 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 himachal pradesh govt, chandigarh pgi ragistrar pc akela, extension to pc akela, chandigarh
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : PTI
हिमाचल सरकार ने पीजीआई के रजिस्ट्रार पीसी अकेला को एक्सटेंशन देने से मना कर दिया है। अकेला बीते सात साल से पीजीआई में नियुक्त हैं। उन्होंने आठवें साल की एक्सटेंशन हिमाचल सरकार से मांगी थी, जो नहीं मिली। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार फिर से अकेला पर मेहरबान हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


  पीजीआई पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने अकेला की एक्सटेंशन की सिफारिश क्यों की थी? जबकि उन्हें पहले से ही दो बार एक्सटेंशन दी जा चुकी थी। पीसी अकेला ने वर्ष 2009 में एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर के पद पर ज्वाइन किया था। 2012 में उनका कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन उन्हें एक साल की एक्सटेंशन दे दी गई। एक साल की एक्सटेंशन पूरी हुई तो उन्हें पीजीआई में ही रजिस्ट्रार की पोस्ट पर नियुक्ति दे दी गई।
विज्ञापन


  वर्ष 2015 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया, लेकिन पीजीआई की मेहरबानी पर उन पर जारी रही। 2015 में ही उन्हें एक्सटेंशन फिर दे दी गई। 31 जुलाई, 2016 को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था, लेकिन अप्रैल में ही पीजीआई प्रशासन ने उनके कार्यकाल को एक साल और बढ़ाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें वापस अपने प्रदेश लौटना होगा। पीजीआई एंटी करप्शन फ्रंट के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार एक्सटेंशन मिलने का मकसद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। पीजीआई के अधिकारी भी इसमें साथ दे रहे हैं। कई बार इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed