फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highway robber gang leader absconded from Adampur police station in Jalandhar

छुट्टी पर थे थाना प्रभारी: हाईवे लुटेरा गैंग का सरगना आदमपुर थाने से फरार, एक दिन पहले आया था पकड़ में

Sat, 20 Jan 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

अमृतसर के रहने वाले अजय पाल सिंह उर्फ राजा अंबरसरिया के खिलाफ हेरोइन, लूट और हथियारों की तस्करी के कई केस दर्ज हैं। उसे जालंधर देहात पुलिस की सीआईए टीम ने गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Highway robber gang leader absconded from Adampur police station in Jalandhar
पुलिस गिरफ्त में राजा अंबरसरिया 2 दिन पहले की तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर देहात के थाना आदमपुर में एसएसओ की छुट्टी का फायदा उठा हाईवे लुटेरा गैंग का सरगना कुख्यात तस्कर राजा अंबरसरिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन


जालंधर देहात पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने गुरुवार को राजा अंबरसरिया को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस को आरोपी का करीब तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला था। आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश करना था। मगर उससे पहले आरोपी फरार हो गया। थाना आदमपुर की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि राजा अंबरसरिया गुरुवार की रात थाना आदमपुर में ही था। इस दौरान थाना आदमपुर के प्रभारी मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक गाड़ी में बैठकर भागा है। उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय पाल सिंह उर्फ राजा अंबरसरिया मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। इसके खिलाफ हेरोइन, लूट और हथियारों की तस्करी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे। इसको लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही थी। मगर वह थाने से ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed