फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hightech monitoring system in punjab university to check air pollution level

चंडीगढ़ में अब हर 15 मिनट में पता चलेगा वायु प्रदूषण का स्तर, शुरू हुआ हाईटेक मानीटरिंग सिस्टम

Tue, 16 Jul 2019 11:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Jul 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
hightech monitoring system in punjab university to check air pollution level
फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 1.2 करोड़ की लागत से लगने वाली वायु गुणवत्ता सूचकांक (कंटीन्युअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम) का शुभारंभ हो गया। पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इसका उद्घाटन किया। इसके शुरू होते ही शहरवासियों को हर 15 मिनट में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


बीते 15 दिनों से इसका ट्रायल चल रहा था, जो सफल रहा है। शहर में प्रदूषण के स्तर की जानकारी लेने के लिए अब आपको इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। इसके लिए वन एवं पर्यावरण डिपार्टमेंट ने पीयू के साउथ कैंपस में एक हाईटेक सिस्टम लगा दिया है। यह सिस्टम हर 15 मिनट आपको प्रदूषण के स्तर का अपडेट देगा।
विज्ञापन


जून माह में डिपार्टमेंट ने इस सिस्टम को लगवाने की कवायद शुरू की थी। अब इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है। मंगलवार को पंजाब के गवर्नर और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शाम 4.30 बजे इस सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में वन एवं पर्यावरण निदेशक देवेंद्र दलाई का कहना है अभी शहर के कई स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं, जिसके आंकड़े करीब 24 घंटे बाद अपडेट होते हैं। ऐसे में रियल टाइम पॉल्यूशन लेवल का पता नहीं चल पाता है। अब वायु गुणवत्ता सूचकांक (कंटीन्युअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम) लगने से शहर में रियल टाइम पॉल्यूशन की जानकारी मिल जाएगी।

 

ऐसे मिलेगा रियल टाइम अपडेट

वायु गुणवत्ता सूचकांक 15 मिनट के अंतराल में सामान्य वातावरण और कुछ गैसों का रियल टाइम डाटा डिस्प्ले करेगा जबकि हर आधे घंटे के अंतराल में बाकी के आठ पैरामीटर की स्थिति बताएगा। इसमें सल्फर डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, लेड, कार्बन मोनोऑक्साइड, अमोनिया, बेंजीन, आर्सेेनिक, निकिल आदि शामिल हैं।

लोगों के जीवन में धुआं घोल रहा जहर
शहर में वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अभी सिटी की आबादी लगभग 12 लाख है, जबकि यहां वाहनों की संख्या तकरीबन 11 लाख है। इन वाहनों से निकलने वाला धुआं लोगों के जीवन में जहर घोलता जा रहा है। यही वजह है कि सिटी में प्रशासन ने हाईटेक सिस्टम को लगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed