फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highly Qualified candidates applied for post of peon in Chandigarh District Court

Chandigarh: जिला अदालत में चपरासी की नौकरी के लिए लाइन में थे बीटेक-एमकॉम पास, बारहवीं पास की हुई भर्ती

Tue, 28 Mar 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

चपरासी की नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और मास्टर डिग्री कर चुके युवाओं ने भी आवेदन किया था। इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक के युवा शामिल थे।

विज्ञापन
Highly Qualified candidates applied for post of peon in Chandigarh District Court
Job

विस्तार

चंडीगढ़ जिला अदालत में चतुर्थ श्रेणी के दो पदों चपरासी और प्रोसेस सर्वर के लिए भर्ती निकली थी। अब इसे सरकारी नौकरी की चाह कहें या बेरोजगारी का आलम, चपरासी के पद के लिए बीटेक, एमकॉम और एमए पास अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया था। दोनों पदों पर नियमित भर्ती की गई। चपरासी के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और प्रोसेस सर्वर के लिए दसवीं पास रखी गई थी।
विज्ञापन


अब इन दोनों पदों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चपरासी के पद पर उत्तराखंड के राजू कांडपाल का चयन हुआ है। राजू 12वीं पास हैं। वहीं प्रोसेस सर्वर के लिए पंजाब के मानसा निवासी कुलदीप सिंह का चयन हुआ है। कुलदीप बीए पास हैं। दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें पे कमीशन के तहत 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल, आरोपी की जमानत की खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चपरासी की नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और मास्टर डिग्री कर चुके युवाओं ने भी आवेदन किया था। इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक के युवा शामिल थे। साक्षात्कार के लिए स्नातक, बीएसई, बीसीए, बीटेक और एमकाम पास युवा पहुंचे थे। दोनों पदों के लिए 18 से 37 साल आयु सीमा रखी गई थी।

दोनों पदों के लिए भर्ती सिर्फ साक्षात्कार से होनी थी। चपरासी के लिए कुल 272 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदकों के 17 और 18 मार्च को साक्षात्कार जिला अदालत में हुए थे। वहीं प्रोसेस सर्वर के एक पद के लिए 140 लोगों ने आवेदन किया था। दोनों पदों के लिए साक्षात्कार 20 व 21 मार्च को हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed