{"_id":"65e0ee68e16a33a9e103cd10","slug":"highest-rainfall-in-february-drizzle-may-occur-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-364773-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश, आज हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश, आज हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस बार फरवरी के महीने में तापमान सामान्य रहा है लेकिन बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने वीरवार को फरवरी माह के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार इस बार पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अब शुक्रवार से मार्च महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है। अगले तीन दिन बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार फरवरी में औसतन 33 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार हुई 57.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 73 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले वर्ष 2013 में 85.8 एमएम बारिश हुई थी। फरवरी माह में 29 फरवरी को 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था जबकि महीने का औसतन अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि महीने का औसतन न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार के शहर में शुक्रवार से मौसम बदल सकता है। शहर के कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। यह क्रम तीन दिन तक जारी रह सकता है। इसके बाद 5 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से मौसम पर असर पड़ सकता है।
कैसा रहा तापमान
वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शहर में अब शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं और शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है।