{"_id":"28ef5a85586ac7e14200fe79162c5d40","slug":"highcourt-ridmik-gymnastic-championship-mohali-haidarabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप पर हाईकोर्ट से रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप पर हाईकोर्ट से रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो धड़ों द्वारा मोहाली और हैदराबाद में रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के समानांतर आयोजन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट को दोनों धड़ों के वकीलों ने बताया कि फेडरेशन की बाडी को लेकर मुंबई की अदालत में केस विचाराधीन है और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की इजाजत के बगैर कोई भी धड़ा आयोजन नहीं करवा सकता। हाईकोर्ट ने आईओए को प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी करके नौ मार्च तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मोहाली धड़े ने 22 से 24 अप्रैल को मोहाली में और दूसरे धड़े ने चार से छह मार्च तक हैदराबाद में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी किया था। इसी को लेकर चंडीगढ़ की प्रभजोत कौर ने याचिका दायर करके कहा था कि दो धड़ों द्वारा करवाई जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में से किसको सही माना जाए। हाईकोर्ट ने दोनों धड़ों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था और केंद्रीय खेल मंत्रालय को दोनों धड़ों को फंड नहीं देने का अंतरिम निर्देश दिया था।
विज्ञापन