{"_id":"59de511a4f1c1bdb538b6ebe","slug":"highcourt-noticed-to-punjab-government-on-sakhi-sawant-petitiion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी सावंत की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री राखी सावंत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार सहित अन्य को 12 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना में शिकायत दर्ज की गई थी। राखी सावंत ने याचिका दायर कर इस मामले को रद्द करने की मांग की हैं। याचिका में कहा गया है कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इस बाबत उसने कोर्ट और सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है। ऐसे में अब मामला रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को राहत दी जानी चाहिए।
ज्ञात रहे कि पिछले महीने भी राखी सावंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह मामला रद्द करने की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए उसे वापस लेने की छूट दे दी थी। इसके बाद अब राखी ने दोबारा याचिका दायर कर मामला रद्द करने की गुहार लगाई है। अब अगली सुनवाई पर पंजाब सरकार को राखी सावंत की याचिका पर अपना पक्ष रखना होगा।