फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highcourt dismisses petition of Mohali DSP Gursher Singh Sandhu

Highcourt News: मोहाली के डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Tue, 07 Jan 2025 08:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

संधू ने हाईकोर्ट को बताया था कि मोहाली निवासी बलजिंदर सिंह को तीन सुरक्षाकर्मी मिले थे। याची सुरक्षा समीक्षा कमेटी का सदस्य था और याची ने पाया कि सुरक्षा के लिए जो आधार बनाए गए थे वे फर्जी थे। इसके आधार पर याची ने सुरक्षा हटाने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Highcourt dismisses petition of Mohali DSP Gursher Singh Sandhu
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने एक ही शिकायत पर एक से अधिक जांच को डीजीपी के आदेश के खिलाफ बताते हुए एसपी की जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई व एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए संधू ने हाईकोर्ट को बताया था कि मोहाली निवासी बलजिंदर सिंह को तीन सुरक्षाकर्मी मिले थे। याची सुरक्षा समीक्षा कमेटी का सदस्य था और याची ने पाया कि सुरक्षा के लिए जो आधार बनाए गए थे वे फर्जी थे। इसके आधार पर याची ने सुरक्षा हटाने की सिफारिश की थी। इसके बाद बलजिंदर सिंह ने याचिकाकर्ता के खिलाफ झूठी शिकायतें देना शुरू कर दिया। याची के खिलाफ एसएसपी से लेकर डीजीपी व मुख्यमंत्री तक को शिकायतें भेजी गईं। इसके बाद मोहाली के एसएसपी ने मामले की जांच की और आरोपों को निराधार पाया। विजिलेंस भी इस मामले की जांच कर चुकी है। इसके बाद रोपड़ रेंज आईजी ने शिकायत को जांच के लिए एसपी इंवेस्टिगेशन को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसपी इंवेस्टिगेशन ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद याची के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रहा है व एफआईआर दर्ज की गई है। याची ने कहा कि जब किसी मामले की जांच एसएसपी कर चुके हैं तो उसकी जांच उनसे छोटे पद के अधिकारी को कैसे सौंपी जा सकती है। साथ ही पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया था कि एक ही मामले में एक से अधिक जांच नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी और विजिलेंस पहले ही जांच कर चुके हैं और ऐसे में अब यह जांच ठीक नहीं है। याची का रिकॉर्ड बेहद उम्दा रहा है और जो भी उसके साथ हो रहा है वह प्रतिशोध की कार्रवाई है। हाईकोर्ट से याची ने अपील की थी कि उसके खिलाफ की गई एसपी इंवेस्टिगेशन की जांच और जांच के आधार पर की गई कार्रवाई को रद्द किया जाए।
 

बर्खास्त डीएसपी की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी विजिलेंस 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सीआईए खरड़ में हुए इंटरव्यू मामले में विदेश फरार हो चुके बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।

विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो आरोपी के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अलावा कई अन्य गैंग से अच्छे संपर्क थे। गैंगस्टर लॉरेंस का पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू कराने के नाम पर मोटी रकम भी वसूल की गई थी। इससे पहले भी बर्खास्त डीएसपी का कई मामलों में नाम सामने आ चुका था। अब विजिलेंस ने आरोपी की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। बर्खास्त डीएसपी की मोहाली, डेराबस्सी, खरड़ और चंडीगढ़ में भी कई प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई है। विजिलेंस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इन संपत्तियों को चिह्नित कर सरकार के रेवेन्यू रिकॉर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद आरोपी की सभी संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।

जारी हो चुका है रेड काॅर्नर नोटिस

बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू अमेरिका भाग चुका है। हालांकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन सरकार की आंखों में धूल झोंक कर आरोपी देश छोड़ने में कामयाब रहा। लॉरेंस इंटरव्यू मामले की हाईकोर्ट के अधीन जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी को चार बार नोटिस कर जांच में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी एक बार भी एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुआ। सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने से पहले आरोपी विदेश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed