फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt big decision about fraud case

धोखाधड़ी के केसों में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Fri, 02 Jan 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Jan 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
highcourt big decision about fraud case

करारनामे के मुताबिक कोई आर्डर पूरा नहीं किए जाने को धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता। यह व्यवस्था पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के होटल पिकाडली और गुड़गांव की कंपनी के बीच चल रहे केस का फैसला सुनाते हुए दी।

विज्ञापन


पिकाडली होटल की ओर से गुड़गांव की कंपनी के खिलाफ करारनामे के मुताबिक ऑर्डर पूरा नहीं करने पर धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत के आरोप तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए जस्टिस अनीता चौधरी ने फैसले में कहा कि करारनामा टूटने को धोखाधड़ी नहीं माना जा सकता। पुलिस को भी अदालत में दोषपत्र दाखिल करने से पहले मामले की गहराई तक जाना चाहिए था।

विज्ञापन

गुड़गांव की कंपनी के एमडी और डायरेक्टर को बनाया था आरोपी

highcourt big decision about fraud case

मामले के अनुसार, पिकाडली होटल को अपने लुधियाना स्थित एक प्रोजेक्ट के लिए कुछ सामान की जरूरत थी। वर्ष 2012 में गुड़गांव की कोल्हर इंडिया कारपोरेशन कंपनी से इसके लिए 46 लाख रुपए का करार हुआ था।

कंपनी ने सामान भेजना शुरू कर दिया, लेकिन इसकी फिटिंग में कुछ खराबी आ गई। होटल ने कंपनी से बातचीत की तो कंपनी ने अमेरिका की उस कंपनी से सामान बदलने को कहा, जिससे वह सामान मंगवा रही थी।

इस बीच होटल की शिकायत पर कंपनी के एमडी सलिल सदानंदन और एक डायरेक्टर के खिलाफ गुड़गांव में धोखाधड़ी एवं अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया गया। सदानंदन को इस मामले में पहले जमानत मिल चुकी थी और उन्होंने एडवोकेट सुमित गोयल के माध्यम से एफआईआर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

पिकाडली होटल ने दर्ज कराई थी एफआईआर

highcourt big decision about fraud case

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि सामान समय पर सप्लाई किया जाता रहा। जैसे ही दिक्कत आई, इसकी रिप्लेस्मेंट के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर एक ही दिन में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जब पूछताछ के लिए पहुंची, उस वक्त याचिकाकर्ता यात्रा पर था। करार पूरा करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की गई।

कोर्ट को यह भी बताया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सामान सप्लाई किया जाता रहा। दूसरी ओर पिकाडली होटल ने कहा कि कंपनी अपने स्तर पर सामान सप्लाई करने की बात कर रही है, लेकिन इसकी जानकारी होटल को नहीं है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जिला अदालत में दोषपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed