{"_id":"649b4bc52db2bc4e0b0adcc7","slug":"high-speed-wreaks-havoccar-collided-with-a-student-riding-a-bicycle-death-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-175559-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेज रफ्तार का कहर...कार ने साइकिल सवार विद्यार्थी को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेज रफ्तार का कहर...कार ने साइकिल सवार विद्यार्थी को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 की एक फैक्ट्री के सामने मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर अपने दोस्त के साथ जा रहे 9वीं के छात्र विशाल (16) को टक्कर मार दी। हादसे में हल्लोमाजरा के रहने वाले विशाल की मौत हो गई, जबकि साथ बैठे आकाश की टांग में फ्रैक्चर आया है। यह हादसा देर शाम लगभग 8:30 बजे कॉलोनी नंबर 4 लाइट प्वाइंट के थोड़ा पीछे डिवाइडर के पास हुआ। विशाल साइकिल पर पड़ोस में रहने वाले युवक आकाश के साथ जा रहा था। इस दौरान डिवाइडर के पास एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे में विशाल के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय सड़क पर अंधेरा था। आकाश को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी पाकर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। विशाल नौवीं कक्षा में सेक्टर 30 के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसका दोस्त आकाश भी इसी स्कूल में नौवीं का छात्र है।