{"_id":"60a42bc68ebc3e64720f4feb","slug":"high-speed-car-dragged-a-female-teacher-riding-a-bicycle-up-to-two-hundred-meters-death-chandigarh-news-pkl413774960","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार महिला टीचर को दो सौ मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार महिला टीचर को दो सौ मीटर तक घसीटा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की पिछली तरफ एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला टीचर की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर जा गिरी और करीब 200 मीटर तक कार के साथ ही घसीटती गई। मृतका की पहचान सेक्टर-26 निवासी नूरजहां (39) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी सुधीर दुआ (59) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे का है। पुलिस को शिकायत में जलालुद्दीन (40) ने बताया कि वह सेक्टर-26 स्थित एनटीटीआर के मकान नंबर ई-6 में परिवार समेत रहते हैं। वह एनटीटीआर में माली का काम करते हैं। उसकी पत्नी नूरजहां को अपने भाई बाबू से मिलने के लिए बापूधाम कॉलोनी स्थित उनके घर जाना था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह और उनकी पत्नी अलग-अलग साइकिल से बापूधाम के लिए निकले। पत्नी आगे-आगे साइकिल पर चल रही थी, जबकि वह पीछे थे। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की पिछली तरफ की सड़क पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने पीछे से नूरजहां को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि नूरजहां कार की बोनट पर जा गिरी और कार उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नूरजहां को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि नूरजहां के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोविड-19 की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नूरजहां सेक्टर-26 स्थित एक निजी प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुधीर एक निजी बैंक का कर्मचारी है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।