फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High speed car collided with a tree and jumped eight feet and collided with another tree, five injured including two women

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर आठ फीट उछल दूसरे पेड़ से टकराई, दो युवती सहित पांच घायल

Fri, 04 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
High speed car collided with a tree and jumped eight feet and collided with another tree, five injured including two women
जबरदस्त सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार (अमर उजाला )
चंडीगढ़। सेक्टर- 50 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के सामने बुधवार देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ। पंजाब नंबर की तेज रफ्तार क्रूज कार एक पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से पेड़ टूट गया। वहीं, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पर पीसीआर जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर पीछे बैठी दो युवतियों और एक युवक को बाहर निकाला। वहीं, आगे बैठे दो युवक कार में फंस गए। दमकल जवानों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे दोनों युवक को बाहर निकाला। पीसीआर जवानों ने पांचों घायलों को जीएमसीएच- 32 में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कार चालक को पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अंबाला स्थित मुलाना की ईशा, रोहतक निवासी अभय, पंचकूला सेक्टर- 28 निवासी जयकुश, सेक्टर- 63 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट निवासी रोहिनी और सेक्टर-53 निवासी दिव्यांशु नागर के रूप में हुई। सेक्टर 49 थाना पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दिव्यांशु अपनी दोस्त ईशा, अभय, जयकुश और रोहिनी के साथ क्रूज गाड़ी में सेक्टर-63 से खाना खाने सेक्टर-35 जा रहे थे। रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार क्रूज गाड़ी सेक्टर- 50 स्थित एक सोसायटी के सामने पहुंची तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। कार के अदंर बैठी दो युवतियों समेत पांच युवक जोर से चिल्लाने लगे। टकराने से हुए धमाके और चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग बाहर आए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर जवानों ने लोगों की मदद से गाड़ी के पीछे फंसी ईशा, रोहिनी और अभय को बाहर निकाला। गाड़ी के आगे बैठे युवक इंजन पीछे आने के कारण फंस गए। पीसीआर जवानों ने तुरंत फायर बिग्रेड जवानों को बुलाया। फायर कर्मियों ने गाड़ी का अगला हिस्सा सीधा किया और चालक दिव्यांशु नागर व जयकुश को बाहर निकालकर पांचों को जीएमसीएच-32 लेकर गए। डाॅक्टर ने चालक दिवायंशु नागर की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई दाखिल करवाया गया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस टीम घायलों के बयान लेने अस्पताल पहुंची। हालांकि हालत गंभीर होने पर उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed