{"_id":"bc494d1836b5ec1274727061db3ebd09","slug":"high-semi-speed-train-will-run-on-delhi-chandigarh-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस से समझौता, दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस से समझौता, दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे मार्ग पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्रालय और फ्रांस के बीच जो समझौता हुआ है, उसके तहत इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने पर विभाग के अधिकारी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में अंबाला मंडल के डीआरएम ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फ्रांस की एसएनसीएफ टीम की ओर से इस कार्य को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया की सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए स्टडी पर करीब 12 करोड़ रुपये भारतीय रेलवे तथा बाकी की राशि फ्रांस की ओर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मार्च तक पूरा होगा प्लेटफार्म नंबर छह का अधूरा कार्य
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म नंबर छह का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि स्टेशन से गाड़ियों की संख्या बढ़ गई थी, उस अनुपात में प्लेटफार्म का होना जरूरी था। प्लेटफार्म का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। वाशेबल का कार्य रह गया है जो मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी चंडीगढ़ हरिद्वार एक्सप्रेस
डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि देव की नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का समय ऐसे सुनिश्चित किया जाएगा की यात्री चंडीगढ़ से सुबह के समय चलें और रात तक वापस आ सकें।