फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High security number plate planted on Vehicle till November 30 in chandigarh

30 नवंबर तक वाहन में जरूर लगा ले ये खास चीज, वरना पछताना पड़ेगा, ऐसे करें आवेदन

Fri, 16 Nov 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
High security number plate planted on Vehicle till November 30 in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। सड़क में गाड़ी ले जानें से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।  रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) एक बार फिर नए और पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। आरएलए ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि आगामी 30 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरएलए के मुताबिक अथॉरिटी की ओर से सीएच 01-बीजे नंबर की सीरीज के रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस सीरीज के नंबर वाले वाहन चालकों के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का यह अंतिम मौका है। 
विज्ञापन


इस सीरीज के वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 30 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तरह वर्तमान में चल रही सीएच 01-बीयू सीरीज के तहत रजिस्टर होने वाले नए वाहनों की सीरीज को भी इसी सीरीज के साथ लिया जाएगा, जिसके तहत अब सीएच 01-बीजे और सीएच 01-बीयू सीरीज के नंबर वाले वाहन मालिक अपने क्षेत्र में आने वाले दफ्तर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से लगवा सकते है नंबर प्लेट
अथॉरिटी की ओर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए शहर में तीन स्थानों का चयन किया गया है। इनमें सेक्टर-17 आरएलए ऑफिस, सेक्टर-42 एसडीएम और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एसडीएम ईस्ट ऑफिस में शामिल है।


ऐसे करे आवेदन..
आरएलए अधिकारियों के मुताबिक आवेदन करने के लिए वाहन मालिक को अपने वाहन का चेसिस, इंजन नंबर, मैक, मॉडल का जिक्र करना है। इसके अलावा आवेदन के साथ अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस की कॉपी भी संलग्न करनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed