फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High-level bridge to be built over Sukhna Cho next month; vehicles to ply within 12 months.

Chandigarh News: सुखना चो पर अगले महीने बनेगा हाईलेवल ब्रिज, 12 माह में दौड़ेंगे वाहन

Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
High-level bridge to be built over Sukhna Cho next month; vehicles to ply within 12 months.
13.40 मीटर चौड़े कॉजवे की जगह ड्यूल फोरलेन पुल, अगले माह शुरू होगा काम; पंचकूला, आईटी पार्क, मनीमाजरा और सेक्टर-26 की कनेक्टिविटी होगी ऑल-वेदर
विज्ञापन

16.63 करोड़ का प्रोजेक्ट, तकनीकी बोली में चार कंपनियां योग्य; वित्तीय बोली के बाद होगा अंतिम अलॉटमेंट
चंडीगढ़। सुखना चो के मौजूदा 13.40 मीटर चौड़े कॉजवे की जगह अब हाईलेवल ब्रिज बनाया जाएगा। ड्यूल फोरलेन इस पुल का निर्माण अगले माह शुरू होने की उम्मीद है और इसे 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बनने के बाद पंचकूला, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के सेक्टरों, आईटी पार्क, मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। सुखना लेक के फ्लड गेट खुलने या चो का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में भी इस मार्ग पर यातायात जारी रहेगा।
विज्ञापन

हाईलेवल ब्रिज और फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की सीपी डिवीजन नंबर-2 ने 16.63 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। इसमें नौ कंपनियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी बोली में चार कंपनियां योग्य पाई गई हैं। अब वित्तीय बोली के बाद एक कंपनी को अंतिम अलॉटमेंट किया जाएगा। चयनित कंपनी ही सुखना चो पर हाईलेवल ब्रिज बनाने के साथ मनीमाजरा शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट से सेक्टर-26 बापूधाम लाइट तक सड़क को फोरलेन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीक आवर्स में जाम, बरसात में बंद हो जाता है रास्ता
मौजूदा कॉजवे की चौड़ाई सिर्फ 13.40 मीटर है, जबकि दोनों तरफ की सड़कें पहले से फोरलेन हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने और लेवल में अंतर के कारण पीक आवर्स में जाम की स्थिति बनती है। बरसात में सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने पर फ्लड गेट खोले जाते हैं। इससे सुखना चो का पानी कॉजवे के ऊपर से बहने लगता है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर देती है। इससे सेक्टर-26 की तरफ से पंचकूला, मनसा देवी, मनीमाजरा और आईटी पार्क की कनेक्टिविटी प्रभावित होती है।
16.63 करोड़ में पुल के साथ सड़क भी सुधरेगी
पूरे प्रोजेक्ट की लागत 16.63 करोड़ रुपये है। इसमें हाईलेवल ब्रिज के एलिवेटेड स्ट्रक्चर पर 6.98 करोड़, ब्रिज एप्रोच वॉल और फिलिंग पर 4.57 करोड़, सड़क, जंक्शन और फुटपाथ सहित अन्य कार्यों पर 3.95 करोड़ और प्रोटेक्शन वर्क पर 27 लाख रुपये खर्च होंगे।
प्रोजेक्ट में आधुनिक आरसीसी और प्रीकास्ट कंस्ट्रक्शन तकनीक के साथ ड्रेनेज और फ्लड-रेजिलिएंट उपाय किए जाएंगे। दोनों तरफ की सड़क का लेवल भी ब्रिज के बराबर किया जाएगा। सड़क को फोरलेन करने के लिए 17 पेड़ काटे जाएंगे।

फ्लड गेट खुलने पर भी नहीं रुकेगा ट्रैफिक
हाईलेवल ब्रिज मौजूदा कॉजवे से काफी ऊंचा होगा। ऐसे में सुखना लेक के फ्लड गेट खुलने पर पानी पुल के नीचे से गुजर सकेगा और ऊपर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इससे पंचकूला, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स और मनीमाजरा से सेक्टर-26 के बीच यातायात निर्बाध बना रहेगा।
कोट...
सुखना चो पर बापूधाम –शास्त्री नगर के बीच हाई लेवल ब्रिज बनाने का काम अगले माह शुरु होगा। ब्रिज और दोनों साइड की सड़क फोर लेन करने का काम 12 माह पूरा होगा। इसके बनने पर पंचकूला मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टरों, मनीमाजरा और आईटी पार्क से सेक्टर 26 चंडीगढ़ के बीच ट्रैफिक की ऑल वेदर कनेक्टीविटी रहेगी। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed