फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court stay on Syndicate elections of Panjab University

Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय के सिंडीकेट चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, 29 दिसंबर को होना था मतदान

Tue, 19 Dec 2023 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

पीयू ने सिंडीकेट चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसके अनुसार 29 दिसंबर को चुनाव तय किया गया है। याची ने कहा कि अभी उनकी याचिका विचाराधीन है और अगर इस चुनाव की अनुमति दी गई तो याची के हितों पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
High Court stay on Syndicate elections of Panjab University
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट के 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले चुनाव पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 17 जनवरी तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यह आदेश पीयू के छह चयनित सीनेटरों की याचिका पर जारी किए हैं जिनकी जीत की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए सीनेटरों ने कहा था कि सीनेट चुनाव में जीत के बावजूद उनकी जीत की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कुछ सदस्यों की ओर से की गई शिकायत के चलते उनकी जीत की अधिसूचना जारी नहीं की जा रही है जो गलत है। यह याचिका अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अब इन सदस्यों ने कोर्ट को बताया कि सिंडीकेट के चुनाव हर वर्ष होते हैं और इनमें फैकल्टी के डीन को भी चुना जाता है।
विज्ञापन


पीयू ने सिंडीकेट चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसके अनुसार 29 दिसंबर को चुनाव तय किया गया है। याची ने कहा कि अभी उनकी याचिका विचाराधीन है और अगर इस चुनाव की अनुमति दी गई तो याची के हितों पर प्रभाव पड़ेगा। इस मामले में हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता को पक्ष रखने के लिए बार-बार मौका दिया लेकिन इस बार जब फिर से मौका मांगा गया तो हाईकोर्ट ने सिंडीकेट चुनाव पर 17 जनवरी तक रोक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed