{"_id":"68c26389db69d14ac10b5336","slug":"high-court-seeks-govt-response-on-majithia-anticipatory-bail-plea-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाईकोर्ट ने मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का दिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हाईकोर्ट ने मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का दिया समय
Thu, 11 Sep 2025 11:22 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:22 AM IST
सार
पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सरकार को दस दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने के दिए आदेश दिए गए हैं। बीते 25 जून को आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तार किए जाते समय मजीठिया और उनके समर्थकों द्वारा विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान उनके काम में बाधा पहुंचाने को लेकर उनके खिलाफ 31 जुलाई को अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। उसमें मजीठिया ने अब हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी यह अग्रिम जमानत ट्रायल कोर्ट ने 25 अगस्त को खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब मजीठिया ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है।
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति और मादक पदार्थों से संबंधित धनशोधन के मामले में मोहाली की एक अदालत में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट बीती 22 अगस्त को दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति और मादक पदार्थों से संबंधित धनशोधन के मामले में मोहाली की एक अदालत में 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट बीती 22 अगस्त को दाखिल की गई थी।
विज्ञापन