{"_id":"d4000369d4cd07880105b4518118ff65","slug":"high-court-notice-to-ut-administration-about-hotel-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल सील: हाईकोर्ट में पक्ष रखेगा यूटी प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल सील: हाईकोर्ट में पक्ष रखेगा यूटी प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 May 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वर्ल्डहोटल टरक्वॉयज को सील करने के मामले में चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी इस्टेट ऑफिस को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब आज दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने करीब एक सप्ताह पहले यह होटल सील किया था। होटल मालिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीलिंग के आदेशों को रद्द किए जाने की मांग की है।
हाईकोर्ट में दायर याचिका में होटल मालिक ने तर्क दिया है कि अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के होटल को अचानक सील कर दिया है।
मालूम हो कि बिल्डिंग प्लान और निर्माण में अंतर के कारण यूटी संपदा विभाग ने पांच प्रॉपर्टी सील की थीं। तहसीलदार अमरिंदर, इंस्पेक्टर प्रवीण मित्तल और अनिल की अगुवाई में आई अधिकारियों की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित वर्ल्ड टरक्वॉयज होटल को सील किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-18 स्थित होटल एच एटीन, सेक्टर-17ए स्थित एक रेस्तरां साइट और सेक्टर-20डी स्थित एक शोरूम को सील किया था। इसके बाद बाद सिर्फ वर्ल्ड टरक्वॉयज होटल के संचालकों ने प्रशासन के इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन