फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court notice to Speaker and Abhay Chautala on Naina Chautala's petition

नैना चौटाला की याचिका पर स्पीकर व अभय चौटाला को हाईकोर्ट का नोटिस

Fri, 04 Oct 2019 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
High court notice to Speaker and Abhay Chautala on Naina Chautala's petition
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा हाईकोर्ट ने जेजेपी नेता नैना चौटाला व तीन अन्य की विधानसभा स्पीकर द्वारा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर स्पीकर व इनेलो नेता अभय चौटाला को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया गया कि केवल मीडिया रिपोर्ट को आधार बना विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता पर अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी। इन विधायकों में नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पिरथी नंबरदार और नसीम अहमद को स्पीकर ने अयोग्य करार दिया था। पहले ये इनेलो के विधायक थे तथा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इनमें से चार ने जेजेपी और एक ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने चार विधायकों को अयोग्य करार दिया है। एक अन्य शिकायत पर नसीम अहमद को अयोग्य करार दिया है। बिना इस्तीफा दिए इनेलो छोड़कर पहले कांग्रेस में और बाद में बीजेपी में शामिल हुए नसीम अहमद को भी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचने पर एक्स पार्टी मानते हुए अयोग्य करार दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed