{"_id":"632cba2adbab750bed369c61","slug":"high-court-lifts-the-stay-on-door-to-door-ration-scheme-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: हाईकोर्ट ने घर-घर राशन योजना से रोक हटाई, एक अक्तूबर से होनी है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: हाईकोर्ट ने घर-घर राशन योजना से रोक हटाई, एक अक्तूबर से होनी है शुरू
Fri, 23 Sep 2022 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:11 AM IST
सार
भारत सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली तैयार की है और अनाज को इसी प्रणाली के माध्यम से ही वितरित किया जाना चाहिए लेकिन पंजाब सरकार ऐसा नहीं कर रही है। राज्य सरकार ने निजी कंपनियों को बीच में लाकर उचित मूल्य की दुकानों की अनदेखी की है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने डिपो धारकों के बजाय अन्य एजेंसियों के माध्यम से राशन घर-घर पहुंचाने की पंजाब सरकार की योजना पर रोक हटा दी है। सिंगल बेंच ने रोक हटाते हुए याचिका सुनवाई के लिए खंडपीठ के समक्ष भेज दी है। एनएफएसए डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान सिंगल बेंच ने योजना पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
रोक के खिलाफ पंजाब सरकार खंडपीठ के समक्ष पहुंची। खंडपीठ ने सिंगल बेंच को आदेश पर फिर से विचार करने के साथ रोक हटा दी। साथ ही, याचिका खंडपीठ को रेफर कर दी है। एसोसिएशन ने याचिका के जरिए बताया कि वे पंजाब में उचित मूल्य की दुकानें चलाते हैं। पंजाब सरकार ने योजना बनाई है कि राशन होम डिलीवरी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उनके पास डिपो के लिए उचित लाइसेंस मौजूद है और अभी तक वह लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अब सरकार ने गेहूं पिसवा कर निजी कंपनी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के घर तक पहुंचाने की योजना बनाई है। सरकार का यह फैसला संविधान में मौजूद प्रावधानों के विपरीत है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली तैयार की है और अनाज को इसी प्रणाली के माध्यम से ही वितरित किया जाना चाहिए लेकिन पंजाब सरकार ऐसा नहीं कर रही है। राज्य सरकार ने निजी कंपनियों को बीच में लाकर उचित मूल्य की दुकानों की अनदेखी की है। बता दें कि पंजाब सरकार एक अक्तूबर से इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है।