{"_id":"61a890f4810443293c48da3b","slug":"high-court-issues-notice-to-haryana-government-on-demand-of-appear-for-registry-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट: रजिस्ट्री के लिए वीसी से पेश होने की मांग पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट: रजिस्ट्री के लिए वीसी से पेश होने की मांग पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी
Thu, 02 Dec 2021 02:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:55 PM IST
सार
याची ने याचिका में दलील दी है कि संपत्ति के मालिक की अधिक उम्र है और कोरोना प्रोटोकॉल के चलते संपत्ति मालिक भारत नहीं पहुंच पा रहा। ऐसे में याची ने संपत्ति मालिक के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपत्ति मालिक की अधिक उम्र और कोरोना प्रोटोकॉल के चलते रजिस्ट्री के लिए खुद मौजूद न रहने की दलील देते हुए वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की छूट की मांग वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी विवेक देवगन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसने फरीदाबाद में मौजूद एक संपत्ति के लिए केसी तपदार से 2018 में समझौता किया था। याची ने बताया कि केसी तपदार की उम्र 79 वर्ष की है और वर्तमान में वह जर्मनी में रह रहे हैं तथा वह बिस्तर पर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : वारदात: भतीजी की शादी में रोहतक आए सीबीआई के एसपी का आईकार्ड छीना, बोला-मैं देखता हूं कौनसी पुलिस हो
विज्ञापन
खराब स्वास्थ्य के अतिरिक्त भारत में न पहुंच पाने का एक बड़ा कारण कोरोना प्रोटोकॉल है। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने के लिए जिला प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। जिला प्रशासन ने उनके निवेदन पर गौर करने के बाद इस छूट से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में अब याचिकाकर्ता को इसके लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा: ठेकेदार की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली पुलिस के कब्जे से जींद लाई एसआईटी
याची ने कहा कि आज के दौर में जब सुनवाई और अन्य काम वीसी के जरिये हो सकते हैं तो जिला प्रशासन को रजिस्ट्री के लिए कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।