हरियाणा: ठेकेदार की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली पुलिस के कब्जे से जींद लाई एसआईटी
दिल्ली में पहलवान की वायरल हुई गिरफ्तारी की वीडियो के बाद जींद पुलिस दिल्ली गई थी। जहां से देर रात को आरोपी को जींद लाया गया। आरोपी धर्मेंद्र पहलवान से पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को आठ दिन बाद दिल्ली के रोहिणी में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की वीडियो वायरल होने के बाद जींद पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद जींद पुलिस बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी। जहां से देर रात धर्मेंद्र पहलवान को जींद में हुए हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए जींद लाया गया। एसआईटी इंचार्ज एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली में पहलवान की वायरल हुई गिरफ्तारी की वीडियो के बाद उनकी टीम दिल्ली गई थी। जहां से देर रात को आरोपी को जींद लाया गया। आरोपी धर्मेंद्र पहलवान से पूछताछ की जा रही है।
मृतक के परिजनों ने बताया गिरफ्तारी को ड्रामा
धर्मेंद्र पहलवान की गिरफ्तारी को मृतक के परिजनों ने ड्रामा करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस का एक बड़ा अधिकारी इन दोनों अपराधियों का पारिवारिक मित्र और फेसबुक दोस्त है। इस पर मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्यप्रणाली और अपराधियों का सहयोग करने पर भी सवाल उठाए हैं।