फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High command strict on factionalism Babaria issued warning letter

Chandigarh News: गुटबाजी पर हाईकमान सख्त, बाबरिया ने जारी किया चेतावनी पत्र

Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
High command strict on factionalism Babaria issued warning letter
अभी तक एक मंच पर नहीं आए हैं हुड्डा और एसआरके गुट
विज्ञापन

नेताओं की नकारात्मक रिपोर्ट आई तो विधानसभा में नहीं मिलेगी टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एसआरके (सैलजा, रणदीप और किरण) गुट के अभी तक एक मंच पर नहीं आने पर नाराजगी हाजिर की है। इसके अलावा टिकट कटने समेत अन्य कारणों से नाराज विधायकों, पूर्व विधायकों और भावी विधानसभा चुनाव टिकटों के दावेदारों को चेताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव और हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस संबंध में पत्र जारी कर चेतावनी दी है। बाबरिया ने कहा कि अगर किसी नेता की रिपोर्ट नकारात्मक आई तो आगामी विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संदेश साफ है कि ऐसे नेताओं को टिकट नहीं दी जाएगी।
टिकट आंवटन के बाद कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। इनमें कैप्टन अजय यादव, चौधरी बीरेंद्र सिंह, करण दलाल, किरण चौधरी शामिल थे, लेकिन वह धीरे-धीरे प्रत्याशियों के साथ आ गए। मगर, हुड्डा और एसआरके गुट की दूरियां कम नहीं हुईं। इनके अलावा कई विधायक, पूर्व विधायकों और टिकट के चाहवानों की रिपोर्ट हाईकमान के पास पहुुंची है कि वह सिर्फ खानापूर्ति में लगे हैं। इस पर कांग्रेस हाईकमान ने सभी को सख्त संदेश जारी किया है।
विज्ञापन

--------

राहुल गांधी की दो रौलियां, खरगे 21 को अंबाला आएंगे
कांग्रेस हाईकमान के नेताओं के दौरे तय हो गए हैं। इनमें राहुल गांधी चरखी दादरी में 22 मई को जनसभा करेंगे और राव दान सिंह के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके बाद 23 को भी राहुल गांधी हरियाणा में रहेंगे, लेकिन अभी स्थान तय नहीं हुआ है। इससे पहले 21 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जगाधरी में रैली कर वरुण मुलाना के लिए वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed