{"_id":"6598012a8b0b47d46d0dbe68","slug":"hi-tech-cameras-installed-on-pcr-vehicles-in-ludhiana-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना में पीसीआर गाड़ियों पर लगे हाईटेक कैमरे, बाजारों में होगी तैनाती, रिकॉर्ड होगी हर गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना में पीसीआर गाड़ियों पर लगे हाईटेक कैमरे, बाजारों में होगी तैनाती, रिकॉर्ड होगी हर गतिविधि
Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
सार
लुधियाना पुलिस की गाड़ियां हाईटेक कैमरों से लैस होने लगी हैं। पहले चरण में छह गाड़ियों पर कैमरे लगाए गए हैं। वहीं चार अन्य गाड़ियों में जल्द कैमरे लगेंगे। इन गाड़ियों की तैनाती बाजारों में होगी। सात दिन तक डाटा सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
लुधियाना में पीसीआर गाड़ियों पर लगे कैमरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना पुलिस की पीसीआर गाड़ियां डिजिटल कैमरों से लैस हो गई हैं। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने पीसीआर गाड़ियों पर कैमरों को स्थापित किया है। इन कैमरों में सात दिन का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। ये कैमरे कई फीचर से लैस हैं।
विज्ञापन
अभी सिर्फ छह गाड़ियों में कैमरों को लगाया गया है। चार और गाड़ियों पर कैमरे जल्द लगेंगे। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल और डीसीपी (मुख्यालय) रुपिंदर सिंह व डीसीपी ट्रैफिक वरिंदर सिंह बराड़ ने कैमरों से लैस गाड़ियों को रवाना किया। इन छह गाड़ियों का रूट तय कर दिया गया है। इनकी तैनाती लुधियाना के प्रमुख बाजारों में होगी। बाजार की हर एक गतिविधि इन कैमरों में रिकॉर्ड होगी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि अभी सिर्फ छह गाड़ियों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इसके बाद चार गाड़ियों पर कैमरे और लगेंगे। अगर यह प्रोजेक्ट कारगर रहा तो आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैमरे की स्क्रीन गाड़ियों के अंदर भी लगी है। उक्त गाड़ियां अलग-अलग जगहों पर खड़ी होंगी। जहां आने जाने वाले हर व्यक्ति की मूवमेंट पर नजर रहेगी। मुलाजिम गाड़ी के अंदर बैठकर बाजारों में होने वाली मूवमेंट को देख सकेंगे। आम लोग और पुलिस कर्मचारी दोनों की हरकत कैमरों में कैद होगी।