{"_id":"9da448bfb425acfc29a40eff4545b9b7","slug":"heritez-furniture-furniture-theft-issue-chandigarh-police-sp-sukhchain-singh-gill-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के हेरिटेज फर्नीचर चोरी का केस सुलझा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के हेरिटेज फर्नीचर चोरी का केस सुलझा, दो गिरफ्तार
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
यूटी पुलिस ने सेक्टर 10 आर्ट कालेज से करोड़ों रुपये के चोरी हुए हेरिटेज फर्नीचर के मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो कबाड़ियों को पकड़ा है। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में कुल छह लोग शामिल थे जिनमें से दो गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी चार फरार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी हुई 10 हेरिटेज कुर्सियां बरामद की है, जबकि पांच कुर्सियों और एक टेबल की बरामद नही हुआ है उनकी तलाश चल रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी वाली रात कालेज के पास चल रहे मोबाइल फोन नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि इनको मुंबई से किसी का फोन आता था कि अगर उनके पास हेरिटेज फर्नीचर है तो उसकी सूचना उनको पहले दे।
विज्ञापन